आज देश भर में धूमधाम से मनाई जा रही है ईद,,,
(Rajasthan, India) ईद के मौके पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है। उन्होंने सभी को ईद की बधाई देते हुए कहा है कि ईद सभी के जीवन में खुशियां लाए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि रमजान के पाक महीने में रोजे रखने वाले मुस्लिम भाई बहनों के लिए ईद खुशी का पैगाम लेकर आता है। ये रमजान में रखे गए रोजों और दिन रात की गई इबादत का परवरदिगार की ओर से इनाम है। ईद का त्योहार इंसानियत और भाईचारे का संदेश देता है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत....पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने भी ईद की मुबारकबाद दी है। ईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर राज्यपाल मारग्रेट आल्वा ने प्रदेशवासियों को शुभकामना दी हैं। राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि हमें एकजुट होकर देश में साम्प्रदायिक सद्भाव और एकता की भावना सुनिश्चित करनी चाहिए । रमजान का नेक महीना दान, रोजा और प्रार्थनाओं के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर मिलकर समाज की सेवा करने का संकल्प लेने की बात कही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।