इराक से स्‍वदेश लौटे 61 भारतीय नागरिक
(TAMILNADU, India) तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश के निवासी 61 भारतीय संघर्ष प्रभावित इराक से सुरक्षित निकासी के बाद मंगलवार को यहां पहुंच गए। हवाईअड्डे के अधिकारियों ने कहा कि इराक से वापस आने वाले ये लोग इराक में विभिन्न कंपनियों के साथ काम कर रहे थे। ये लोग यहां एयर इंडिया के विमान से मुंबई के रास्ते पहुंचे। इन्हें लेने के लिए राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी अन्ना अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल पर आए हुए थे। अधिकारियों ने कहा कि वापस आने वाले इन लोगों में से लगभग 36 लोग आंध्रप्रदेश के हैं जबकि बाकी तमिलनाडु के हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये सभी अपने घरों के लिए रवाना हो चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।