सहारनपुर में कर्फ्यू में दी गई ढील, ईद की नमाज अदा
(Behat, Saharanpur) जिला मजिस्ट्रेट संध्या तिवारी ने बताया कि कर्फ्यू में दो चरणों में, शहर के पुराने इलाकों में सुबह सात से 11 बजे तक और नए शहर में शाम तीन बजे से शाम सात बजे तक ढील दी गयी है । बड़ी संख्या में लोग आज इदगाह इलाके तथा अन्य मस्जिदों में एकत्र हुए और नमाज अदा की लेकिन बहुत से लोगों ने कहा कि वे कानून व्यवस्था की स्थिति के चलते ईद की तैयारी नहीं कर सके । शनिवार को इलाके में भड़की हिंसा के बाद अभी तक 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । तिवारी ने बताया कि कल से छुटपुट घटनाएं सामने आयी हैं और स्थिति में सुधार हो रहा है । लोगों को रोजमर्रा की चीजों की खरीदारी की अनुमति देने के लिए कल कर्फ्यू में ढील दी गयी थी। तिवारी ने बताया कि सुरक्षा बल किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रख रहे हैं । एक भूमि विवाद को लेकर दो समुदायों के बीच शनिवार को छिड़े संघर्ष के बाद इलाके में कर्फ्यू लगाया गया था । इस विवाद में तीन लोग मारे गए और 33 अन्य घायल हुए थे ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।