जेएनयू के दो छात्रों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज
(DELHI, India) विश्वविद्यालय के जेंडर सेंसटाइजेशन कमेटी अगेंस्ट सेक्सुअल हैराशमेंट में जेएनयूएसयू अध्यक्ष अकबर चौधरी और संयुक्त सचिव सरफराज अहमद के खिलाफ 24 जुलाई को एक शिकायत दर्ज करायी गयी है। यह मामला कल उस समय प्रकाश में आया जब विश्वविद्यालय परिसर में लगाये गये पोस्टरों में दो छात्र नेताओं ने यौन उत्पीड़न के आरोपों का खंडन किया। चौधरी और हामिद द्वारा जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि हम लोग अपने खिलाफ जीएससीएएसएच में दायर एक शिकायत के बारे में छात्र समुदाय को सूचना देना चाहते हैं। हम लोगों को इस शिकायत के बारे में 24 जुलाई को सूचना दी गयी और इससे हम लोग चौंक गए। उन्होंने कहा है कि अगर जीएससीएएसएच शिकायत पर जांच करती है तो हम लोग जेएनयूएसयू और अपने संगठन में अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे और जांच में पूरा सहयोग करेंगे। इस बीच जीएससीएएसएच के सदस्यों ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।
हालांकि जीएससीएएसएच के एक सदस्य ने बताया कि इस मामले को देखने के लिए एक समिति गठित की जाएगी। सदस्य ने बताया कि इस सप्ताह शिकायत जांच कमेटी की बैठक होगी और बाद में मामले की विस्तृत जांच की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।