(HARYANA, India)
यादव ने यहां बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा हुड्डा को भेज दिया है। हालांकि उन्होंने साफ किया कि वह कांग्रेस पार्टी में बने रहेंगे एवं सोनिया गांधी उनकी नेता हैं। यादव ने कहा कि हाल के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य में महज एक सीट जीती लेकिन वह ‘उससे कोई भी सबक सीखने में विफल रही।’ उन्होंने कहा, ‘किसी को तो बिल्ली के गले में घंटी बांधनी ही है। और मैंने यह कदम उठाने (इस्तीफा देने) का फैसला किया है।’ जब उनसे पूछा गया कि उनके इस्तीफे पर हुड्डा की क्या प्रतिक्रिया थी तो यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें एक बार फिर सोच लेने के लिए कहा लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं कांग्रेस आला कमान के निर्णय लेने का इंतजार कर रहा हूं।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।