प्रदेश में जारी है बारिश का दौर.....कई इलाकों में लगातार बारिश से मिली लोगों को राहत
(AbuRoad, Sirohi) सिरोही जिले में पिछले कई दिनों से बारिश के लिए तडप रहे लोगों के लिए आज की सुबह सौगात लेकर आई। सुबह से माउंट समेत समूचे सिरोही जिले में बारिश का दौर जारी हैं। माउंट आबू में अल सुबह से शुरू हुई तेज बारिश से अब तक करीब सात इंच से अधिक पानी बरस चुका है। इस बारिश का जहां पर्यटकों ने जमकर आंनद उठाया, वहीं घरों में पानी घुसने के कारण लोग परेशान भी नजर आए। वहीं माउंट आबू की खाली हो चुकी नक्की झील में भी पानी की आवक शुरू हो गई है तथा आज की बारिश से यह नक्की झील लबालब भरी नजर आ रही है,,,चित्तौडगढ़ में पिछले एक सप्ताह से रूक-रूक कर बारिश का दौर जारी है। आज दोपहर बाद इस सीजन की सबसे तेज बरसात हुई। यहां एक घण्टे तक मूसलाधार बरसात हुई। बरसात के बाद शहर के कई इलकों में पानी भर गया। वहीं, निचली बस्तियां जलमग्न हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।