बिहार: BJP का रथ रोकने को साथ आए महारथी, RJD, JDU और कांग्रेस ने बनाया 'महागठबंधन'
(BIHAR, India) बिहार विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसके लिए तीनों पार्टियों में गठबंधन हुआ है,
यह गठबंधन राजनीतिक रूप से तीनों पार्टियों के लिए एक बड़ा फैसला है, लेकिन हैरानी की बात है कि प्रेस कांफ्रेंस में न नीतीश कुमार नजर आए, न लालू यादव, तीनों पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों ने ही गठबंधन का ऐलान किया, समझौते के मुताबिक, 10 में चार-चार सीटों पर आरजेडी और जेडीयू, जबकि दो सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि महंगाई का मुद्दा हो या कोई और, बीजेपी का असल चेहरा सामने आ गया है और लोग उनके शासन से निराश हुए हैं, आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि केंद्र सरकार आरएसएस के छिपे हुए एजेंडे को लागू करने के लिए काम कर रही है, उन्होंने गठबंधन के सभी उम्मीदवारों की जीत का दावा किया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि सेक्युलर ताकतें अब एक साथ आ गई हैं और अब बीजेपी को करारा जवाब दिया जाएगा, आरजेडी और जेडीयू दोनों ने गठबंधन के संकेत पहले ही दे दिए थे, मामला सिर्फ सीटों के बंटवारे पर फंसा था, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बातचीत में कहा था कि ज्यादा से ज्यादा सीटों की मांग हर दल की ओर से की जाती है, लेकिन समझौता करने वाले दल आपस में मिलकर अंतिम नतीजे पर पहुंचते हैं, उपचुनाव में भारी बहुमत से जीत का दावा करते हुए सिंह ने कहा था कि चुनाव के बाद बीजेपी की कलई खुल जाएगी.


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।