यूपीएससी परीक्षार्थियों की दिल्ली में पुलिस से झड़प
(DELHI, India) दिल्ली पुलिस के पीआरओ राजन भगत ने कहा, ‘इस घटना में तीन या चार पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।’ उन्होंने कहा कि कुछ छात्रों को इस घटना के लिए हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शनकारियों द्वारा कुछ वाहनों में आग लगाए जाने की भी खबरें हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘हम अपनी मांगों को लेकर शांत होकर कैंडिल मार्च निकाल रहे थे लेकिन कुछ पुलिसकर्मियों ने हमें रास्ते में ही रोक दिया। ’ प्रदर्शनकारी यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में होने वाले सीसैट को हटाने की मांग कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।