सहारनपुर में कर्फ्यू में छह घंटे की ढील
(Behat, Saharanpur) यह ढील सहारनपुर के सभी थाना क्षेत्रों में दी गई है। आज सुबह कर्फ्यू में ढील होने के बावजूद सहारनपुर के दूकानदारों ने अपनी दूकानें नहीं खोली। व्यापारियों का कहना था कि सहारनपुर में दूकानदारों एवं व्यापारियों को दंगे के दौरान आगजनी से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। विरोध स्वरूप प्रमुख बाजार बंद रहे। उधर, नगर निगम की ओर से एक शान्ति मार्च का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी धर्मों के प्रतिनिधियों समेत हिन्दू-मुस्लिम ने एकता और भाइचारे का सन्देश देते हुए मार्च निकाला। सहारनपुर की जिलाधिकारी संध्या तिवारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी इस शान्ति मार्च में शामिल हुए। वहीं व्यापारी वर्ग से जुड़े सैकडों लोगों ने ने इस शान्ति मार्च का विरोध भी किया। इन लोगों का कहना था कि जिन लोगों के करोड़ों के जानमाल का नुकसान हुआ है उस स्थिति में शान्ति मार्च का कोई औचित्य नहीं है। सहारनपुर में आज तरह-तरह की अफवाहों का बाजार गर्म है। सडकों पर चहल पहल जरूर है लेकिन काफी बाजार बंद भी हैं। सहारनपुर की जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने आम लोगों से अपील की है कि किसी तरह की अफवाहों पर विश्वास ना करें लेकिन सहारनपुर में अभी भी तनावपूर्ण शान्ति बनी हुई है। कर्फ्यू में ढील मिलते ही आज बैंक खुले है जिस कारण बैंकों में भीड़ लगी है। सड़कों पर चहल पहल है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।