झारखंड में चान्हो घटना के विरोध में विहिप और बजरंग दल का बंद आज....
(JHARKHAND, India) चान्हो घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने गुरुवार को रांची बंद का आह्वान किया है. इस दौरान स्कूलों, कॉलेजों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने की अपील की गयी है. हालांकि दवा दुकान, अस्पताल, एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है. चान्हो घटना को लेकर विहिप व बजरंग दल के बंद को हिंदू जागरण मंच, सरना प्रार्थना सभा और केंद्रीय सरना समिति ने भी बंद का समर्थन किया है... भाजपा ने चान्हो घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से बुलाये गये रांची बंद का नैतिक समर्थन किया है. बंदी के दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतर कर विरोध जतायेंगे.... मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती, डीजीपी राजीव कुमार, उपायुक्त विनय चैबे सहित पुलिस व प्रशासन के कई अधिकारी बुधवार को भी सिलागाईं गांव पहुंचे. सभी हुरहुरी भी गये. इससे पहले डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिलागाईं और उसके आसपास के गांवों में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गयी है. इलाके में रैफ, जैप, आइआरबी और जिला बल के 500 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है. जवानों ने बुधवार को सिलागाईं गांव में फ्लैग मार्च भी किया. उधर चान्हो घटना को लेकर बुधवार को अंजुमन इसलामिया, रांची की बैठक मुसाफिर खाना में हुई. बैठक में घटना की निंदा की गयी. वहीं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गयी. वहीं स्थानीय नीति लागू करने की मांग को लेकर आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच ने शुक्रवार को झारखंड बंद बुलाया है. बंद और एक अगस्त 2014 को झारखंड बंद के मद्देनजर रांची विवि प्रशासन ने स्नातक पार्ट वन की परीक्षा स्थगित कर दी है. नयी तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।