बिहार में उप-चुनाव में आज आ सकता है एनडीए उम्मीदवारों पर फैसला....
(BIHAR, India) बिहार में होने जा रहे उप-चुनाव को लेकर भाजपानीत एनडीए गठबन्धन भी आज देर शाम अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकता है.... आपको बता दें कि केन्द्र में भाजपा के साथ लोजपा और रालोसपा का गठबन्धन है और इन उप-चुनाव में भी इन पार्टियों को तर्जीह दी जायेगी.... इसी मामले को लेकर रालोसपा के अध्यक्ष और केन्द्र सरकार में राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत शाह से दिल्ली में मुलाकात की है और इन चुनाव मंा भागी दारी के लिए टिकट देने पर विचार-विमर्श किया है....वही आपको बता दें कि प्रदश भाजपा के वरिष्ठ नेता दिल्ली में डेरा डाले बैठे है... और उम्मीदवारों के नामों पर मंथन कर रहे है... माना जा रहा है कि आज प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की पीएम से भी मुलाकात हो सकती है....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।