(Barmer, Barmer)
बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र के बरसिंगा गांव में एक विवाहिता को बंधक बनाकर मारपीट कर भूखे प्यासे रखे जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जब विवाहिता के पीहर पक्ष को इस मामले की भनक लगी तो पुलिस के साथ मौके पर पहुंच विवाहिता को छुड़वाकर अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहां उसकी स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार अमृतलाल सुथार निवासी जुडिया ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी बहन की शादी 12 साल पहले बरसिंगा निवासी तेजाराम के साथ हुई थी। शादी के कुछ साल बाद मारपीट की जाने लगी, लेकिन समाज के मौजिज लोगों की समझाइश की गई। कुछ दिन पहले बहिन के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली घटना हुई। दरअसल बहिन के साथ मारपीट के बाद बंद कमरे में डाल दिया गया। फिलहाल विवाहिता का बाड़मेर के राजकीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।