(Rajasthan, India)
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है । दूसरी ओर फीस एक्ट के विरोध में निजी स्कूल संचालक आज स्कूल बंद कर विरोध जता रहे हैं। इस दौरान वे विधानसभा पर भी प्रदर्शन कर रहे हैं वही अभिभावकों ने भी फीस एक्ट के समर्थन में उद्योग मैदान में धरना दिया देंगे। वही वकीलों की हड़ताल अभी तक खत्म नहीं हुई है और वे आंदोलन को और उग्र करने पर रणनीति बना रहे हैं। बीती रात अनशन कर रहे महासचिव को पुलिस ने जबरन उठाकर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, अस्पतालों में लगे सुरक्षा गार्ड पिछले बीस दिन से हड़ताल पर है और अब अपनी मांगों के पूरा नहीं होने पर एंबुलेंस को बंद करने की चेतावनी दी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।