भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आरपीएससी चेयरमैन हबीब खां गौराण के खिलाफ तीन मामलों में पद के दुरुपयोग करने के परिवाद दर्ज किया है। एसीबी की आईजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि बीकानेर निवासी गोवर्धन सिंह ने गत दिनों गौराण के खिलाफ तीन शिकायतें की थी। इनकी जांच के बाद एसीबी ने परिवाद दर्ज किए हैं। परिवादी ने गौराण पर बीकानेर एसपी रहते हुए पद का दुरुपयोग कर पूगल क्षेत्र में भारत-पाक सीमा पर नियम विरुद्ध पत्नी नसीम बानो के नाम जमीन खरीदने और इसकी जानकारी छुपाने काआरोप लगाया है। वही कौशल नाम के व्यक्ति ने आरपीएससी से आरटीआई में सूचना मांगी थी। लेकिन समय पर सूचना नहीं देने के बाद आरपीएससी सचिव पर 25 हजार का जुर्माना लगाने पर इस जूर्माने को आरपीएससी कोष से जुर्माना भरने का आरोप लगाया है। वही गौराण ने वर्ष 2005 से 2007 के दौरान जयनारायण व्यास विवि के अधीन लॉ कॉलेज से एलएलबी की है। नियमों के अनुसार कॉलेज में 75ः उपस्थित अनिवार्य होती है। गौराण बिना कॉलेज गए हुए परीक्षाओं में शामिल हुए। इस मामले में भी गौराण के खिलाफ परिवाद दर्ज किया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।