बीकानेर के नोखा में शनिवार रात हुई तेज बारिश के कारण जमीदोज हुए तीन मकान
(Bikaner, Bikaner) बीकानेर से 70 किमी दूर नोखा कस्बे में शनिवार रात बजरी की खानों पर बने तीन मकान अचानक भरभरा कर जमींदोज हो गये। जिसमें एक ही परिवार के पांच जने दब गए। जिसकी वजह से दो बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार नोखा के बाहरी हिस्से में बजरी खानों के पास तीन सगे भाईयो के मकान बने हुए थे है और बारिश के बाद अचानक तीनो मकान भरभराकर जमीन में समा गये। जिससे चुन्नीदेवी, किशनाराम, भंवरी, श्रवण और सुमन दब गये। मौहल्ले के लोगों ने अचानक हुए हादसे को देखकर बचाव कार्य शुरू कर दिया और चुन्नीदेवी, किशनाराम और भंवरीदेवी को जीवित निकाल लिया गया। लेकिन श्रवण और सुमन की दबने की वजह से मौत हो गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।