(Chittaurgarh, Rajasthan)
चित्तौडगढ़-भीलवाड़ा हाईवे पर दो अज्ञात लुटेरों ने ट्रक ड्राइवर की चाकू गोद कर हत्या कर दी। साथ ही खलासी भी चाकू लगने की वजह से गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना चित्तौडगढ से मात्र तीन किलोमीटर दूर नरपत की खेडी पुलिया के पास की है। जहा निम्बाहैडा से सीमेट भर कर जयपुर की और जा रहे ट्रक में तकनिकी खराबी आ जाने से ड्राईवर ने सड़क के किनारे ट्रक को खडा कर दिया और सुबह का इंतजार करने लगे। सुबह पांच बजे के करीब दो अज्ञात लुटेरो ने इनसे पैसो की मांग की। लेकिन जब ड्राईवर ने पैसा देने से इनकार किया तो उसकी मौके पर ही चाकूओं से गोद कर हत्या कर दी और खलासी के पैर पर भी चाकू मार दिया। जिसके बाद बदमाश मौके से नकदी और मोबाईल लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।