(DELHI, India)
आजम ने कल्बे जव्वाद का नाम लिये बिना यहां संवाददाताओं से कहा, ‘ये तथाकथित मौलाना जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसका उद्देश्य केन्द्र की भाजपा सरकार को खुश करना है। ऐसे किसी शख्स को मौलवी कहने में शर्म आती है।’ खां ने कहा, ‘मेरे खिलाफ तथ्यहीन और निराधार आरोप लगाये जा रहे हैं। आप सबको पता है कि मेरा जीवन एकदम पाक साफ है।’ आजम ने आगे कहा, ‘मेरे खिलाफ कोई एक मामला साबित होने दीजिए। मामला साबित होना तो दूर की बात है, मेरे खिलाफ कोई तथ्यों के साथ आरोप भी लगा दे तो मैं किसी भी सजा के लिए तैयार हूं।’ खान ने कहा कि जब सपा सरकार सत्ता में आयी तो उन्होंने वक्फ की संपत्तियों की बिक्री की सीबीआई जांच कराने के लिए पत्र लिखा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।