राजसमंद पुलिस ने किया बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद.......
(Amet, Rajsamand) राजसमंद जिले के राजनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद करते हुए दो को गिरफ्तार किया। वहीं वारदात में उपयोग आने वाली जीप को भी कब्जे में ले लिया। आपको बता दें कि सापोल गांव में मार्बल माईनिंग इलाके में बड़ी मात्रा में विस्फोटक की सूचना मिली, जिसमें पुलिस ने इलाके में नाकाबन्दी कर जीप से 15 कार्टन विस्फोटक बरामद किए। जीप चालक और दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।