हनुमानगढ़ जे के सोती गांव में मकान की छत गिरी........
(Bhadra, Hanumangarh) हनुमानगढ़ जिले के भादरा के निकटवर्ती गांव सोती में एक मकान की छत गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई और एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। सोती गाँव निवासी लिल्लू राम नायक अपनी माँ और दो बच्चीयों के साथ घर में सो रहा था। सुबह आई तेज बारिश के कारण घर की छत गिर गई। जिससे कमरे में सो रही लिल्लू राम की 3 और 5 वर्षींय पुत्रियों की दबने से मौत हो गई। शौर शराबा सुन कर आस पास के लोग मौके पर पहुँचे और मलबे में दबे लिल्लूराम और उसकी माँ को बाहर निकाला तब तक बच्चियों की मौत हो चुकी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।