(Udaipur, Rajasthan)
उदयपुर के भिंडर कस्बे में एक कार को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें मौके पर ही परिचालक सहित एक महिला यात्री की मौत हो गई। भिंडर नगर पालिका के पास उदयपुर से मंदसौर जा रही रोडवेज बस पलट गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस हादसे में घायल हुए लोगों में चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उदयपुर के एमबी चिकित्सालय में रैफर किया गया। घायलों का इलाज एमबी चिकित्सालय में जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिचालक की मौत की सूचना मिलने के साथ ही कई रोडवेजकर्मी भी एमबी चिकित्सालय पहुंचे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।