(India)
इस बीच प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, सावन मास के अंतिम सोमवार को श्रद्धालु शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के साथ दर्शन-पूजन कर रहे हैं, मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं, सावन के आखिरी सोमवार को देखते हुए रविवार देर शाम तक मंदिरों की सफाई का काम चलता रहा, कई मंदिरों की सजावट भी की गई, जलाभिषेक के लिए शिवालय जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है, आजमगढ़ में भी बाबा भंवरनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, इलाहाबाद में मनकामेश्वर धाम की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, सावन के अंतिम सोमवार को यहां भी भक्तों की भारी भीड़ है, वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भी भक्तों की लम्बी कतारें लगी हुई है, कई राज्यों से लोग यहां दर्शन के लिए पहुंचे हुए हैं, एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।