(BIHAR, India)
केंद्र सरकार ने स्थिति को लेकर सभी तकनीकी जानकारी राज्य सरकार और नेपाल के साथ साझा की है। ताजा जानकारी के अनुसार, कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। अगले 24 घंटे काफी अहम साबित होंगे। इसके मद्देनजर बिहार के आठ जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। निचले इलाके से लोगों को हटाने का काम जारी है। नेपाल में हुए भूस्खलन की घटना के कारण कोसी नदी में बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है। कोसी नदी पर बने वीरपुर बैराज में हालांकि जलस्तर स्थिर है, लेकिन बराह क्षेत्र में नदी के जलस्तर में वृद्घि देखी जा रही है। वहीं, बिहार में प्रभावित इलाकों के 55000 हजार लोगों को अभी तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। नेपाल में भूस्खलन के बाद कोसी नदी पर कृत्रिम बांध बनने की स्थिति को लेकर बिहार के मुख्य सचिव ने ताजा जमीनी हालात के बारे में केंद्र सरकार के अधिकारियों को अवगत करा दिया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि दिन में कोसी नदी की धारा में कोई अहम बदलाव नहीं हुआ। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। केंद्रीय एजेंसियां तकनीकी जानकारी बिहार सरकार और नेपाल के साथ बांट रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।