आरा में हैंडपंप का जहरीला पानी पीने से 6 बच्चे बेहोश, 20 बीमार.....
(BIHAR, India) कृष्णगढ थाना के बभनगावा गाँव में आज उस वक्त कोहराम मच गया जब उसी गाँव के बुनियादी मध्य विद्यालय में पढने आये बच्चों ने विद्यालय के ही चापाकल से पानी पीने के बाद एक एक कर 25 बच्चों की हालत बिगडने लगी, किसी बच्चे को उल्टी तो किसी बच्चे को चक्कर, तो किसी बच्चे के बेहोशी आने लगी, वहीँ बीमार बच्चों को आरा के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहाँ कई बच्चों की स्थिति नाजुक बनी हुई है... वहीँ जिला प्रशासन ने विद्यालय के चापाकल को सील कर जाँच की जा रही है.... विद्यालय के प्राचार्य ने साफ तौर पर कहा है की चापाकल में जहर मिलाया गया है इस मामले को लेकर गाँव में तनाव व्याप्त है....

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।