(BIHAR, India)
नेपाल की भोट कोसी नदी से बिहार की कोसी नदी में पानी के नियंत्रित और सामान्य बहाव के कारण फिलहाल खतरा भले ही कम हो गया हो, लेकिन इन क्षेत्रों के लोगों की परेशानियां अब भी कम नहीं हुई हैं. प्रशासन की ओर से उन्हें गांवों से निकाल कर राहत शिविर व अन्य सुरक्षित जगहों पर भेज दिया गया है और प्रक्रिया अब भी जारी है. राहत शिविरों में लोग किसी प्रकार अपना गुजारा करने को मजबूर हैं. कोशी में आनेवाली संभावित बाढ़ की तबाही के भय से तटबंध के अंदर बसे गांव के लोग पलायन करने लगे हैं. प्रशासन द्वारा हाई अलर्ट घोषित करने से जिले के वीरपुर, सीतापुर, ठुठी, बलभद्रपुर सहित कई स्थानों से सैकड़ों परिवारों ने फारबिसगंज रेलवे स्टेशन, आइटीआइ कॉलेज सहित शैक्षणिक संस्थानों, अतिथि सदनों में शरण ली है. शहर के एनएच पर स्थित आइटीआइ कॉलेज में करीब 50 परिवार के लोगों ने खुले आसमानों के नीचे शरण ले रखा है. नेपाल की भोट कोसी नदी के रुके पानी को नियंत्रित तरीके निकाले जाने से रविवार को कोसी नदी में पानी में सामान्य तरीके से बढ़ोतरी हुई. हालांकि राज्य सरकार ने किसी भी संभावित आपदा से निबटने के लिए हरसंभव उपाय जारी कर रखा है...
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।