महाप्रलय की ओर कोसी.... नौ जिलों में हाई अलर्ट.....
(BIHAR, India) नेपाल से ढाई लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोडे जाने के बाद बिहार से गुजरने वाली कोसी नदी में बाढ का खतरा मंडरा गया है। हालांकि प्रारंभिक तौर पर कोसी के विशाल जलक्षेत्र को देखते हुए इसमें कोई खास फर्क नहीं पडने वाला है। आशंका है कि इसमें और पानी छोडा जा सकता है। जिससे जलस्तर पर बढोतरी होगी और बाढ का खतरा और बढ सकता है। वही नेपाल में सेना ने हैलीकाॅप्टर के माध्यम से छोटे छोटे विस्फोटक लगाकर पानी छोडे जाने से खतरा कम होता दिख रहा है। लेकिन बाढ का खतरा भी गहराता जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार कभी भी कोसी के रास्ते दस से बारह मीटर की ऊंचाई वाला पानी का रेला भारत आ सकता है। इसे लेकर बिहार में सेना ने मोर्चा संभाल लिया है और वायुसेना और नौसेना को भी अलर्ट पर रखा गया है। खतरे को देखते हुए बिहार सरकार की ओर से नौ जिलों में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों की आबादी को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से 15 और प्रदेश सरकार की ओर से भी दर्जनों एनडीआरएफ की टीमें इन जिलों में लगाई गई है। फिलहाल प्रशासन कोसी नदी के 56 गेट खोलकर कोसी का पानी रुक रुक कर खाली करने में जुटा है। जिससे अचानक आने वाले पानी के बहाव को संभाला जा सके। फिलहाल केंद्र सरकार नेपाल में एक जगह जमा हुए पानी को लेकर नेपाल की सरकार की मदद कर रही है और उस पानी को एक साथ बहने से रोकने के लिए पूरी तरह प्रयासशील है। नेपाल में बाढ की ताजा स्थिति में अभी तक 11 लोग मारे जा चुके हैं। बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चैधरी के अनुसार आपदा प्रबंधन विभाग ने संबंधित जिलाधिकारियों को तत्काल राहत शिविर स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारियों को पेयजल, भोजन, शौच की व्यवस्था, दवा, पशु चारा आदि की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।