(Kota, Rajasthan)
कोटा में मुफ्त दवा योजना का सरकारी इंजेक्शन बाजार में बिकता हुआ मिलने के बाद अब एक के बाद एक आरोपियों पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। इंजेक्शन को बेचने वाले दुर्गा मेडिकल स्टोर संचालक अंकित गैरा और एक अन्य मेडिकल संचालक विनोद वाधवानी को विज्ञान नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी संचालक अंकित गैरा और विनोद वाधवानी ने पूछताछ में उगला है कि उनके मेडिकल स्टोर पर सरकारी इंजेक्शन को ओर कोई नहीं बल्कि ड्रग कंट्रोल विभाग का ही कर्मचारी ही बेचकर गया। पुलिस अब इस मामले में दोनों आरोपियों से कढ़ी पूछताछ कर रही है और ड्रग कंट्रोल विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सत्यनारायण की तलाश कर रही है जो इंजेक्शन की हेराफेरी करता है। वहीं एमबीएस अस्पताल के स्टोर रूम से गायब हुए 209 इंजेक्शन के मामले में एसीबी की टीम ने दस्तावेजों की जांच कर रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।