प्रदेश के कई इलाकों में जारी है रूक-रूक कर बारिश.......
(Bagidora, Banswara) कोटा में कल से लगातार हो रही रूक रूककर बारिश का दौर जारी है। बारिश ने शहर के मौसम को खुशनुमा बना दिया है। कभी तेज तो कभी हल्की बारिश से शहर तरबतर हो रहा है। दो दिन से हो रही बारिश ने मौसम में ठंडक पैदा कर दी है। जिसके कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। झालावाड़ जिले के बकानी सहित आसपास के क्षैत्र में बरसात का दौर जारी है। दो दिनों से हो रही बरसात से तापमान में गिरावट आ गई है। दो दिनो से हो रही लगातार बरसात से मौसम सुहाना हो गया है बरसात की वजह से लोगों की दिन चर्चा बदल गई है लोग घरो में ही चाय- पकौडा के साथ बरसात का आनन्द ले रहे हैं। वही किसानों और व्यापारियों के चेहरों पर भी खुशहाली नजर आ रही है। बांसवाडा जिले भर में झमाझम बारिश का दौर जारी है । सडक ,शिक्षा और यातायात व्यवस्था इस बारिश से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।नदी और तलाबों मे पानी कि आवक बढ़ जाने से जलस्तर बढ़ गया है। आज सुबह से ही हो रही बारिश के कारण स्कुली छात्रों को भी स्कुल पहुंचने में मुश्किला का सामना करना पड़ा। वहीं दुसरी ओर सडकें भी जवाब देने लग गई है। नेशनल हाइवे 113 बांसवाडा दाहोद सडक मार्ग पर जगह जगह पर खड्डे पड गये हैं जिससे कभी भी हादसा हो सकता है ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।