इलाहाबाद: प्रियंका गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाया पोस्‍टर- 'कांग्रेस का मून, प्रियंका इज कमिंग सून'
(Allahabad, Allahabad) इस पोस्‍टर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की खुली मांग है कि पार्टी नेतृत्‍व प्रियंका गांधी को आगे करे। इस बैनर में प्रियंका गांधी को लेकर खासा उत्साह दिखाया गया है। इसमें लिखे शब्द 'कांग्रेस का मून, प्रियंका इज कमिंग सून' से पता चलता है कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रियंका को लेकर कितने उत्साहित हैं। गौर हो कि शहर के कुछ युवा कांग्रसे नेता पहले भी प्रियंका गांधी के समर्थन में पोस्टर राग छेड़ चुके हैं। जिक्र योग्‍य है कि आम चुनाव के बाद हाशिये पर पहुंच चुकी कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी को आखिरकार अपने ट्रंप कार्ड के तौर पर प्रियंका गांधी की याद आ ही गई। लंबे समय से कांग्रेसी नेता प्रियंका को लोकसभा चुनाव से पहले ही बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग उठा रहे थे। मंगलवार को सोनिया गांधी ने भी इशारों में संकेत किया कि प्रियंका को पार्टी में बड़ी भूमिका देने की तैयारी की जा चुकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।