(Bayana, Bharatpur)
भरतपुर में चल रहे राज्यस्तरीय एनसीसी कैम्प में भाग ले रहे तीन दर्जन से अधिक कैडे्स दूषित पानी और भोजन के सेवन से बीमार हो गये। जिनमें से दो की हालत ज्यादा बिगडने पर आरबीएम जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद कैंप में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि खराब पानी की वजह से सभी छात्रों को उल्टी,दस्त की शिकायतें हो गई थी। साथ ही बरसात का मौसम होने की वजह से टेंटो में भी पानी भर गया है। जिसके कारण छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।