मायावती ने यूपी सरकार पर साधा निशाना
(UTTARPRADESH, India) यूपी के मेरठ में लड़की से गैंगरेप और धर्म परिवर्तन के मामले पर संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कड़े शब्दो में निंदा करते हुए कहा सूबे की सपा सरकार को इस पूरे मामले को गम्भीरता से लेना चाहिए। जो लोग गैंगरेप और धर्म परिवर्तन के इस मामले में दोषी है उनकेखिलाफ शख्त कार्यवाही होनी चाहिए। वही यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ विकास के कार्य भी उत्तर प्रदेश में रूके पड़े है। इस दौरान यूपी में बसपा सरकार की जमकर तारीफ भी की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।