कांग्रेस और एनसीपी मिलकर लड़ेंगी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : पवार
(MAHARASHTRA, India) महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है और इसी के मद्देनजर दोनों नेताओं के बीच की बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों पार्टियों के नेता सीटों के बंटवारे को लेकर विरोधाभासी दावे प्रतिदावे करते आ रहे थे और कुछ ने तो अकेले मैदान में उतरने की वकालत शुरू कर दी थी। पवार ने बिना कोई ब्यौरा दिए कहा, ‘ कांग्रेस और राकांपा महाराष्ट्र में मिलकर लड़ेंगी। मेरी आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात हुई थी।’ सीटों की संख्या को लेकर किए जा रहे दावों प्रतिदावों के बीच, राकांपा प्रमुख ने कुछ समय पहले कहा था कि वह और सोनिया गांधी ही केवल इस मुद्दे का फैसला करेंगे। कांग्रेस और राकांपा का 1999 से महाराष्ट्र में गठबंधन हैं। लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में कांग्रेस की पराजय के मद्देनजर राकांपा के प्रदेश नेता मांग कर रहे थे कि दोनों पार्टियां 50-50 के आधार पर 228 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस को राज्य में लोकसभा की 48 सीटों में से मात्र दो जबकि राकांपा को चार सीटें मिली थीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।