कोसी नदी में बाढ़ का खतरा कम होने पर अपने घरों को लौटने लगे लोग
(BIHAR, India) बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव अनिरूद्ध कुमार ने बताया कि इन जिलों में राहत शिवरों में रह रहे 1.14 लाख लोग अपने-अपने गांव लौट गए हैं पर उन्हें उनसे कहा गया है कि जलप्लावन के हालात उत्पन्न होने की स्थिति वे अपने गांव को छोडने को लेकर सचेत रहें। उन्होंने बताया कि इन जिलों में तैनात सेना के पांच कालम को कल वापस बुला लिया जाएगा पर किसी भी खतरे की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 15 टीमें और एसडीआरएफ की चार टीमें अभी कुछ और दिनों के लिए कोसी प्रक्षेत्र में रहेंगे। नेपाल के सिंधुपालचोक जिले के जुरे में गत शुक्रवार को भोटे कोसी नदी में भू-स्खलन के बाद 28 से 32 लाख क्यूसेक पानी के जमा हो जाने पर आबादी के लिए बढते खतरे के मद्देनजर वहां की सरकार ने पूर्व में विस्फोट कर मलबे को हटाने का निर्णय लिया था। हालांकि बाद में उसने ऐसा नहीं करके मलबेनुमा चट्टान में किए गए तीन छिद्र को और बढाकर वहां से नियंत्रित रूप से जलप्रवाह करना शुरू कर दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।