(Bharatpur, Rajasthan)
भरतपुर के सीकरी क्षेत्र के गुलपाडा मार्ग पर पेट्रोल पम्प के पास झाडियों में एक नवजात बालिका पड़ी हुई मिली। किसी राहगीर ने बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस ने बालकल्याण समिति की मदद से बच्ची को भरतपुर के जनाना अस्पताल के नर्सरी वार्ड में भर्ती कराया। चिकित्सकों का मानना है कि बालिका 20 से 25 दिन की है और वो पूरी तरह से स्वस्थ है हालांकि झाडियों में पडी रहने के कारण उसके शरीर पर खरोंच आई है जो जल्दी ही ठीक हो जाएगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।