(Kota, Rajasthan)
हाड़ौती में हो रही मूसलाधार बारिश से हर ओर पानी ही पानी हो गया। पिछले 36 घंटो से लगातार हो रही भारी बारिश के बाद बारां शहर में बाढ़ के हालात बन गए। कई बस्तियों में जल भराव के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी ओर नदियों में जबरदस्त उफान के चलते जिले के कई क्षेत्रों का जनसंपर्क कटा हुआ है। बारां शहर में संस्था धर्मादा, प्रताप चैौक, अस्पताल रोड़ आदि रास्तों प्रमुख मार्गो पर दो से चार फुट तक पानी का भर गया है। वहीं नयापुरा, गोपाल कालोनी, श्रमिक बस्ती, ओढपुरा, जगजीवन राम कॉलोनी, राजीव गांधी कालोनी, लंका कॉलोनी आदि क्षेत्रों में जल भराव के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोगों की राते पानी में ही कटी। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में बारां जिले में डेढ सौ मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। हाडौती संभाग में दो दिन से मूसलादार बारिश का दौर जारी है। तेज बारिश से नदी नालों में उफान आ गया है। कई मार्ग भी नदी नालों में आए उफान से अवरूद्ध हो गए हैं। वहीं कोटा में भी दो दिन से लगातार हो रही मूसलादार बारिश के चलते कोटा बैराज का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं जवाहर सागर बांध से पानी की निकासी किए जाने के बाद कोटा बेराज के भी 7 गेट खोलकर 25 हजार क्यूसेक से अधिक पानी की निकासी की गई। दो दिन से हो रही मूसलादार बारिश के बाद अब तक कोटा में 456 एमएम बारिश मौसम विभाग ने दर्ज की है। वहीं पिछले सालों की अपेक्षा बारिश का आंकडा कम हेै, लेकिन लगातार मूसलादार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। यहां नदियों उफान पर हैं और शहर के निचले इलाकों में भी पानी भर गया है। वहीं राजस्थान ओैर मध्यप्रदेश का सड़क सम्पर्क टूट गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।