चुनावों में जेडीयू-आरजेडी गठबंधन जीता तो नीतीश कुमार बनेंगे मुख्‍यमंत्री: मांझी
(BIHAR, India) मांझी के इस बयान को लेकर गठबंधन में विवाद हो सकता है क्योंकि अभी गठबंधन में नेता को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। गौर है कि लालू की पार्टी से राबड़ी देवी भी मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार रह चुकी हैं इसलिए गठबंधन में नीतीश के नाम पर मुहर लगना बेहद मुश्किल है। वहीं सबसे बड़ा सवाल है कि क्या लालू नीतीश के नाम पर राजी होंगे। उधर, सीएम जीतन राम मांझी के बयान पर आरजेडी ने आपत्ति जताई है। आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से गठबंधन की वैचारिक मजबूती प्रभावित होगी और अभी इस तरह की टिप्पणी करना अपरिपक्वता है। यह बयान गठबंधन के लिए ठीक नहीं है। गौरतलब है कि बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और इसी महीने सूबे की विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। तीनों पार्टियों का यह फैसला बिहार में बीजेपी को रोकने के लिए किया गया। समझौते के मुताबिक उपचुनाव में 10 में चार-चार सीटों पर आरजेडी और जेडीयू, जबकि दो सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेंगी। बिहार की दस विधानसभा सीटों नरकटियागंज, राजनगर, जाले, छपरा, हाजीपुर, मोहिउद्दीननगर, परबत्ता, भागलपुर, बांका और मोहनिया में उपचुनाव कराए जाएंगे। इनमें में से 6 सीटें बीजेपी के पास थीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।