(UTTARANCHAL, India)
मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने यहां बताया कि राज्य में खास तौर से पर्वतीय क्षेत्रों में खेती की तरफ घटते रूझान को देखते हुए यह पेंशन योजना लागू की जा रही है और उम्मीद है कि इस योजना के लागू होने से लोग कृषि करने के लिये प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को 800 रूपये प्रतिमाह पेंशन दी जायेगी और इसका लाभ उन किसानों को मिलेगा जो खुद खेती करते हैं और उन्हें अन्य किसी तरह की पेंशन नहीं मिलती। समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव एस. राजू ने बताया कि प्रदेश में सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में 100-100 पात्र किसानों का चयन करने के निर्देश दे दिए गए हैं, जिससे 15 अगस्त को इन किसानों को किसान पेंशन देकर इस योजना की शुरुआत की जा सके। जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि पात्र लाभार्थियों के एकाउंट नम्बर और मोबाइल नम्बर भी फार्म पर भरवा लिये जायें और यदि उसके पास मोबाइल नहीं है तो परिवार के किसी अन्य सदस्य या ग्राम प्रधान का मोबाइल नम्बर ले लिया जाये जिससे हर महीने पेंशन की धनराशि लाभार्थी के खाते में जाने पर उसे एसएमएस एलर्ट के जरिये पता चल जाए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।