(Amet, Rajsamand)
राजसमन्द जिले में रिश्ते को शर्मसार करने का एक बडा मामला सामने आया है। यहां मोेरचण के विद्यालय में कक्षा आठ की 13 वर्षीय नाबालिग ने विद्यालय में अध्यापकों के सामने आपबीती सुनाई। इसके बाद अध्यापक उसे पुलिस के पास ले गए। यहां नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसका पिता हीरालाल सालवी करीब 2 साल से उससे दुष्कर्म कर रहा है। इस पर राजनगर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुये बालिका का मेडिकल जिला आर के चिकित्सालय में करवाया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। बालिका ने बताया कि उसकी मां हो चुकी है। इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। उसकी सौतेली मां से उससे सही व्यवहार नहीं करती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।