पर्चा लीक मामले में मास्टर माइंड पर लग सकता है देशद्रोह का कानून,
(Rajasthan, India) एसओजी आरएएस प्री-2013 पर्चा लीक प्रकरण मामले में मास्टर माइंड के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज कर सकती है। एसओजी अधिकारियों ने पर्चा लीक मामले से अयोग्य और समाजकंटक जैसे लोगों के महत्वपूर्ण विभागों में पहुंचने की भी आशंका जताई और कहा कि ऐसे लोग अपने हित के लिए देश की सुरक्षा को ताक में रखकर कुछ भी कर सकते हैं। बिहार निवासी मास्टर माइंड आर के सिंह और उस जैसे कुख्यात पर्चा लीक करने वाले लोगों पर एनएसए के तहत भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए। पर्चा लीक मामले में साधारण धाराओं में मामला दर्ज होने से ऐसे लोग जमानत पर आसानी से छूट जाते हैं। मास्टर माइंड पर्चा लीक में पहले भी गिरफ्तार हो चुका था, लेकिन 2011 में जमानत पर छूट गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।