जमुई में पूर्वांचल एक्सप्रेस में लूटपाट, जसीडीह और झाझा के बीच करीब दो घंटे ट्रेन रोककर हुई लूट
(BIHAR, India) कोलकाता से गोरखपुर जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15047 में बीती रात लुटेरों ने जमकर लूटपाट की। लूट की घटना झाझा और जसीडीह स्टेशन के बीच स्थित लाहाबंद और तुलसीटांड हॉल्ट के बीच हुई। मिली जानकारी के मुताबिक पूर्वांचल एक्सप्रेस में लगभग दस नकाबपोश लुटेरों ने लूटपाट को 9.45 से 11 बजे रात्रि तक अंजाम दिया। सभी लुटेरे धारदार हथियारों और पिस्टल से लैस थे। जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। लुटेरों ने मुख्य रुप से ए-1 और बी-1 बोगी को अपना निशाना बनाया। लुटेरों ने थाईलैंड की महिला पर्यटक टुलियान से उसका पासपोर्ट और नकदी समेत अनेक यात्रियों से लूटपाट की। टुलियान गोरखपुर से कुशीनगर जा रही थी। इस दौरान लुटेरों ने धारदार हथियार से डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को भी घायल कर दिया। लूट के बाद लुटेरे टेªन से उतरकर फरार हो गए। ट्रेन के झाझा पहुंचने पर कई यात्रियों ने लूट को लेकर मामला दर्ज कराया। घायल यात्रियों को देवघर और जसीडीह अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।