(BIHAR, India)
मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के उस बयान पर कांग्रेस ने नरम रुख अपनाया है। जिसमें उन्होंने नीतीश के सीएम बनने की बात कही थी। कांग्रेस ने कहा है कि 2015 के विधानसभा चुनाव के बाद जदयू यदि सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरती है और नीतीश कुमार इसके नेता निर्वाचित होते हैं। तो उन्हें इसमें कोई आपत्ति नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार उस समय फॉर्मेबल मुख्यमंत्री के उम्मीदवार रहेंगे। उन्होंने कहा कि आज की तरह जदयू 2015 के विधानसभा चुनाव में भी सबसे बड़े दल के रूप में सामने आता है। तो उसके नेता कौन होंगे। ये जदयू को तय करना है। जदयू नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुनती है, तो इसमें कांग्रेस को आपत्ति नहीं होगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।