रेलवे ने बदला मेनू कार्ड, ट्रेन में सवार होते ही मिलेगा वेलकम ड्रिंक
(DELHI, India) यात्रियों को सबसे पहले वेलकम ड्रिंक दिया जाएगा। एसी क्लास में यात्रा शुरू करते ही यात्रियों को वेलकम ड्रिंक दिया जाएगा। अगर इसके तुरंत बाद नाश्ता दिया जाता है तो उसमें शामिल ड्रिंक यात्री को नहीं दिया जाएगा। ट्रेन में सवार होने के बाद यात्रियों का स्वागत वेलकम ड्रिंक के साथ किया जाएगा। ब्रेक फास्ट के बाद दिया जाने वाला सॉफ्ट ड्रिंक नहीं दिया जाएगा। छाछ, लस्सी, ट्रैट्रा पैक व अन्य पेय पदार्थ दिए जाएंगे। सभी प्रीमियम ट्रेनों में यात्रियों के लिए विकल्प के तौर पर ब्रांडेड खाना उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों राजधानी, शताब्दी, दुरंतो में पहली बार पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण भारत के क्षेत्रीय व्यंजनों को मेन्यू में शामिल किया गया है। ट्रेन में ब्रांडेड वेज-नॉनवेज खाने का विकल्प मौजूद होगा। खास बात यह है कि यात्रियों को नया खानपान पुरानी दरों पर उपलब्ध होगा। रेल मंत्रालय ने बुधवार को सभी जोनल रेलवे को अगले हफ्ते (13 अगस्त) तक नई खानपान सेवा को शुरू करने का निर्देश दिया है। इसमें राजधानी, शताब्दी, दुरंतो के नए मेन्यू में भारत के पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण के क्षेत्रीय खाने को शामिल किया गया है। उदाहरण के लिए दक्षिण व दक्षिण-पूर्व भारत की ओर जाने वाली ट्रेन के यात्रियों को रोटी-पराठा के स्थान पर चावल अधिक दिया जाएगा। मेन्यू में दक्षिण भारत के व्यंजन उपलब्ध होंगे। इसी प्रकार उत्तर भारत की ट्रेनों में यात्रियों को रोटी, पराठा, पनीर सब्जी आदि ज्यादा मात्रा में दी जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।