(India)
ज्योतिषविदों के मुताबिक राखी बांधने का श्रेष्ठ मुहूर्त दोपहर 2.10 से 3.48 बजे तक और शाम 7.05 से रात्रि 9.16 बजे तक रहेगा। रक्षाबंधन पर्व में पूरे दिन श्रवण नक्षत्र रहेगा, लेकिन ब्रह्ममुहूर्त 3.37 से दोपहर 1.39 बजे तक भद्रा रहेगी। शास्त्रों में भद्रा में शुभ कार्य वर्जित होने के कारण दोपहर 1.39 बजे तक राखी नहीं बांधी जा सकेगी। पूर्णिमा सुबह 3.37 बजे शुरू होगी, जो रात्रि 11.40 बजे तक रहेगी। रक्षाबंधन पर 59 साल बाद नौ ग्रहों में से सात ग्रहों का केंद्र योग। केवल राहु-केतु ही केंद्र योग से बाहर।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।