(Rajasthan, India)
आज रक्षाबंधन का पवित्र पर्व है। बहने आज अपने भाईयों के हाथों में रक्षा सुत्र का बंधन बांध कर अपनी रक्षा का वचन लेंगी। पूरे प्रदेश में हर तरफ सुबह से ही इस पर्व का उत्साह देखने को मिल रहा है। अल सुबह ही दुकानों पर दुकानदारों ने राखियां सजाना शुरु कर दी है। वहीं मिष्ठान भंडार पर तरह तरह की मिठाईया सज गई है। सुबह से ही बसों में भी भारी भीड़ देखी जा रही है। प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल रामनाईक,मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलतोत ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभाकामनाएं दी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।