(Rajasthan, India)
जो रोडवेज की बसें अक्सर खाली चला करती थी,,,उनका नजारा आज बदला बदला सा दिखाई दिया,,,और हालात ऐसे कि पैर रखने की जगह नहीं,,,मौका है रक्षा बंधन पर्व का ,,जिस पर सरकार की ओर से फ्री सफर का लाभ प्रदेश की महिलाएं ले रही हैं,,,इस मौके पर बहनों की खुशी दोगुनी हो गई। दरअसल अपने भाईयों की कलाई पर रक्षासुत्र बांधने के लिये जा रही महिलाओं के लिये आज रोडवेज बसो में यात्रा पुरी तरह से निःशुल्क रखी गई है। रक्षाबंधन के पर्व पर सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड बस स्टेण्ड पर नजर आने लगी और आमदिनों से अपेक्षाकृत काफि ज्यादा महिलाए बस से यात्रा करती नजर आई। सरकार की इस योजना का बहनों ने आज ना सिर्फ पुरा मजा लिया बल्कि उसका उपयोग भी किया। उदयपुर के बस स्टेण्ड पर भी नजारा कुछ ऐसा ही था। सैंकडो की तादाद में महिलाए बस में निःशुल्क यात्रा करती देखी गई। बसें जो आमतौर पर खाली चलती हैं उनमें पाव रखने तक की जगह नजर नहीं आई। महिलाओं ने राज्य सरकार द्वारा एक दिन के लिये लागु की गई इस योजना की जमकर तारिफ की और बहनों के लिये इसे एक खुबसुरत तोहफा बताया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।