(BIHAR, India)
रक्षाबंधन के मौके पर प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की औरंगाबाद शाखा से जुड़ी ब्रम्हाकुमारियों ने आज मंडल कारा में बंद कैदियों को राखी बांधी और खुद की रक्षा का वचन लिया। बहनों ने भी कैदी भाईयों को भविष्य में अपराध नहीं करने की सलाह देते हुए समाज की मुख्यधारा से जुड़ने को उन्हें प्रेरित किया। जेल अधीक्षक ने भी माना कि जेल में बंद कैदियों के बीच भाई बहन के इस पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को मनाने से कैदियों के मनस्थिति पर भी अच्छा असर पड़ेगा। *
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।