बिहार विधानसभा उपचुनाव: 20 साल बाद मंच साझा करेंगे लालू और नीतीश
(BIHAR, India) पिछले लोकसभा में करारी हार के बाद एक प्लेटफार्म आयी जदयू, राजद और कांग्रेस के इस उपचुनाव को आपसी तालमेल के साथ लड़ने के निर्णय के बाद बिहार के दोनों नेता इस उपचुनाव के दौरान इन दलों के साझा उम्मीदवारों के पक्ष में हाजीपुर, मोहिउद्दीनगर, नरकटियागंज, छपरा और मोहनिया में साथ जनसभाओं को संबोधित करेंगे। राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि दोनों नेता अपने चुनावी अभियान की शुरूआत कल हाजीपुर से जदयू प्रत्याशी और बिहार विधान परिषद सदस्य राजेंद्र राय के पक्ष में चुनाव प्रचार के साथ करेंगे। उन्होंने बताया कि ये दोनों नेता आज मुहिउद्दीनगर में राजद उम्मीदवार अजय कुमार के पक्ष में भी संयुक्त रूप से चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पूर्वे ने बताया कि लालू और नीतीश आगामी 17 अगस्त को नरकटियागंज में कांग्रेस उम्मीदवार मो. फखरुद्दीन, छपरा से राजद उम्मीदवार रंधीर कुमार और मोहनिया से जदयू उम्मीदवार चंद्रशेखर पासवान के लिए संयुक्त रूप से चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।