मूसलाधार बारिश से प्रदेश में बाढ़ के हालात......अलग-अलग जिलों में बाढ़ से 20 की मौत
(Antah, Baran) प्रदेश में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है । लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के हालात हो गए हैं। 33 साल बाद पहली बार बारिश से ऐसी स्थिति हुई है। गांव डूबने लगे हैं। बिजली कट चुकी है। प्रदेश में सोमवार को अलग-अलग हादसों में 20 लोगों की मौत हो गई। बारां में मकान गिरने से सात लोग दबकर मर गए। उधर, ब्यावर में चार घंटे की मूसलाधार बारिश ने 40 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इधर हाडौती के अधिकांश क्षेत्रों में बाढ के हालात बन गए है गांव टापू बन गए है। जवाहर सागर डेम में पानी की आवक को देखते हुए पानी की निकासी की जा रही है वहीं कोटा बैराज के सात गेट खोल दिए गए।
बीसलपुर बांध में लगातार पानी की आवक हो रही है, जिससे बांध के पूर्ण भराव की प्रबल संभावना है। बांध और उसके आस-पास बसने वाले गांवों के लिए मंगलवार का दिन बहुत खास है। क्यांेकि पूर्ण भराव के बाद बांध से पानी निकालने की समस्त तैयारियां कर ली गई हैं। इसको लेकर सोमवार शाम जिला कलेक्टर डॉ. टीना कुमार ने उनके कक्ष में बीसलपुर बांध कैचमेंट एरिया में चैतरफा भारी पानी की आवक को देखते हुए आपातकालीन बैठक बुलाई। बैठक में जिला कलेक्टर ने बांध के सभी 18 गेट जनरेटर, बिजली और हस्तचालन द्वारा खोलकर चैक कर लिये गये हैं। उन्हांेने सभी उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रभावित क्षेत्रों में डेम के गेट खोलने से पूर्व समय रहते सायरन, मुनादी, पुनर्वास, खानपान, डूबत क्षेत्र का प्रबंधन आदि की पर्याप्त सुनिश्चितता की जाए ताकि लोगों को अन्यत्र स्थानान्तरित किया जाए और जानमाल की हानि रोकी जा सके। वहीं देवली-उनियारा विधायक ने कहा कि उनकी इस मामले में अधिकारियों से लगातार बात हो रही है।
बूंदी जिले में लगातर हो रही बारिस के चलते अभयपुरा बांध में रिसाव शुरू हो गया है। बांध की निचली तह में बसे करीब 20 गांवों को खतरा बना हुआ है और सभी गांवों में अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य सहित जिले में लगातार बारिस के दौर के कारन जिले का अभयपुरा बांध लबालब हो गया है। इसके कारण बांध से निकल रही नहर के पास से करीब एक मीटर की जगह से पानी का रिसाव शुरू हो गया है। विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने मोका मुआयना किया है । जिला कलक्टर आनंदी ने बताया है कि कोई और बाँध टूट गया है, जिस से बाँध में पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। जिसके कारण बाँध को टूटने का भी खतरा बना हुआ है। फिलहाल गांव के लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है।
भीलवाड़ा के बिजौलियां मे पिछले 24 घंटों से हो रही जोरदार बारिश से क्षेत्र मे बाढ़ के हालात हो गए हैं। क्षेत्र के मानपुरा, चैनपुरिया, छतरीखेड़ा, महुआ, मानगढ़ और तीखी में पानी भर गया है। विजय सागर तालाब के पास स्थित मकानों में पानी भर जाने से उन्हें खाली करा दिया गया है। वहीं बांका गांव मे खेत मे काम करने गए दो युवक पानी का अचानक तेज बहाव हो जाने से जामुन के पेड़ पर चढ़ गए। जिनके बचाव के लिए कोटा से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है और स्थानीय प्रषासन भी बाढ़ के हालातों से निपटने के लिये चारो ओर मुस्तैदी से जुटी हुई है। अभी तक क्षेत्र मे पिछले 12 घंटों मे रिकॉर्ड तोड़ 13 इंच बारिश दर्ज की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।