मोदी लहर रोकने के लिये गोलबंद होने लगे विपक्षी......
(BIHAR, India) कभी राजनीति के धुर विरोधी रहे लालू और नितीश, राजद-जदयू के महागठबंधन के साथ आखिर लम्बे इन्तजार के बाद एक ही मंच पर एक साथ दिखे। हाजीपुर के जदयू उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में लालू प्रसाद यादव और नितीश कुमार एक साथ मंच पर आये। करीब बीस साल तक एक दूसरे के विरोधी बन राजनीति करने वाले नितीश और लालू ने इस गठबंधन को वक्त की जरुरत बताया। नितीश ने जहां लोकसभा चुनाव में बनाई गई मोदी लहर को देश के साथ छल बताते हुए गठबंधन को देश की जरुरत बताया वहीं लालू ने इस गठबंधन के बाद देशव्यापी महागठबंधन की वकालत की। लालू ने उत्तरप्रदेश में मायावती और मुलायम को एक साथ आने का सुझाव देते हुए सभी राज्यों में भाजपा के खिलाफ महागठबंधन करने की बात कही। दोनों ने गठबंधन पर भाजपा के नेताओं द्वारा की जा रही टिप्पणी पर भी जमकर भडास निकाली। 20 साल बाद एक साथ आए आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने अपनी पहली संयुक्त चुनावी सभा में जहां केंद्र की एनडीए सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा, वहीं जनता को यह समझाने की कोशिश की कि उनका गठबंधन मौकापरस्ती नहीं है। हाजीपुर में दोनों एक साथ मंच पर आए और एक-दूसरे को गले लगाकर, देश को बचाने के लिए, सारे मतभेदों को भुलाने की बात कही। बिहार की राजनीति के इन दोनों दिग्गज नेताओं की सभा में मात्र दो से ढाई हजार लोग पहुंचे

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।