प्रदेश में वकीलों की हड़ताल जारी..........
(Rajasthan, India) न्यायपालिका में भ्रष्टाचार सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर हाइकोर्ट में संघर्ष समिति की ओर से वकीलों ने धरना दिया। शहर की तीनों बार एसोसिएशन की ओर से वकीलों से हाइकोर्ट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की गई थी। बार अध्यक्षों की मुख्य न्यायाधीश सुनील के. अबंवानी से वार्ता विफल होने के बाद अब वकीलों ने आंदोलन को जारी रखने का फैसला किया है। ऑल राजस्थान एडवोकेट संघर्ष समिति की ओर से सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और केन्द्रीय कानून मंत्री से मुलाकात के लिए बीसीआर के पूर्व चेयरमैन अशोक मेहता
की कमेटी गठित की है। वहीं एक महिने बाद भी जारी हडताल के चलते पक्षकारों को परेशानी हो रही है।
वहीं 15 अगस्त को वकीलों ने हाईकोर्ट में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में न्यायाधीशों के सामाजिक बहिष्कार करने की चेतावनी दी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।