लूनी नदी में गिरी बस
(India)
राजस्थान के पाली जिले के लूनी नदी में मंगलवार को एक यात्री बस संतुलन बिगड़ जाने से नदी में गिर गई। नदी को देखने आई भीड़ मे से दो दर्जन साहसी लोगों ने बस में सवार सभी 63 सवारियों को सुरक्षित निकाल दिया। खुद के जीवित होने का शुक्र मनाते सुरक्षित निकले कई लोगों का कहना था कि उन्होंने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी। लेकिन इन हिम्मत वाले ग्रामीणों ने उनकी जान बचाई। बचाव कार्य के दौरान बाहर निकली एक महिला अपनी तीन वर्षीय बच्ची को नहीं देखकर बिलख पड़ी। बाद में बच्ची को सुरक्षित देखकर उसने गले से लगा लिया। इधर, बस के नदी में गिरने की खबर जैसे ही निम्बोल और लौटोती गांव में पहुंची तो लोग किसी अपने के साथ अनहोनी की आशंका से सिहर उठे। इस दौरान लोगों को बचाने के लिए एक वृद्ध भी नदी में कूद पड़ा। बस सवार यात्रियों ने बताया कि उन्होंने बहाव क्षेत्र से बस ले जाने को मना किया था। लेकिन चालक ने किसी की नहीं सुनी और बस को बहाव क्षेत्र में ले गया। जिसके चलते ये हादसा हुआ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।